
मेरठः हापुड़ देहात पुलिस ने गांव लडपुरा के गैंगस्टर अपराधी की 25 लाख की संपत्ति को किया कुर्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात पुलिस ने मेरठ जनपद के गांव लडपुरा में मंगलवार को गैंगस्टर अपराधी शाहिद उर्फ साहिल का मकान जिसकी बाजार कीमत 25 लाख रुपए है को हापुड़ देहात पुलिस ने कुर्क कर दिया है।
थाना देहात प्रभारी ने बताया है कि शाहिद उर्फ साहिल के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, एनटीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट के करीब 20 मुकद्दमें दर्ज है जिसकी विवेचना थाना देहात पुलिस द्वारा की जा रही थी। वहीं नगर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकद्दमा भी दर्ज है। बताया गया है कि शाहिद उर्फ साहिल नगर में एक गिरोह बनाकर चोरी, लूट, डकैती जैसे अपराधिक कार्य करता है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर अपराधी शाहिद उर्फ साहिल की करीब 25 लाख रुपए की सम्पत्ति को हापुड़ देहात पुलिस ने मंगलवार को कुर्क कर दिया है।
M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169






















