
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हिम्मतनगर के प्रधानाध्यापक को किया निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हिम्मतनगर में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए रितु तोमर ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को स्कूल का निरीक्षण किया था जिसमें आठ अध्यापक अनुपस्थित मिले थे जबकि विद्यालय में परीक्षाएं चल रही थी। फिर भी प्रधानाध्यापक ने चार अध्यापकों को अवकाश प्रदान किया। परीक्षा की कॉपियों को चेक करने की स्थिति में भी उन्होंने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया था। इन बिंदुओं पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी धौलाना को सौंपी गई है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867






















