
हापुड के कांग्रेस जन पहुंचे गाजियाबाद प्रोग्राम मे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद युवा कांग्रेस नव नियुक्त जिला अध्यक्ष कपिल यादव के शपथ ग्रहण समारोह में हापुड के कांग्रेस जन पहुंचे और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी की रीड है युवा ही पार्टी को और देश को बढ़ाते हैं कपिल यादव के बनने पर बधाई देने वालों में हापुड के पूर्व उपाध्यक्ष विक्की शर्मा पूर्व कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा फुरकान राष्ट्रीय प्रवक्ता डोली शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज प्रदेश सचिव विजयपाल चौधरी अनुज चौधरी शाकिर अली राष्ट्रीय सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष गाजियाबाद विनीत त्यागी आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























