
प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड में दिखा समर्पण व अनुशासन
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना पिलखुवा क्षेत्रांतर्गत बने पुलिस प्रशिक्षण केंन्द्र पर रविवार को भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई और इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु आरक्षियों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। दीक्षान्त परेड में प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और परेड में आरक्षियों के उत्कृष्ट समन्वय और शारीरिक दक्षता की झलक दिखाई दी।हापुड पुलिस को 191 नये आरक्षी मिले है।
दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि डा0 राजीव नारायण मिश्रा (Additional Commissioners of Police, Gautam Budh Nagar) ने परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि द्वारा रिक्रूट आरक्षी ओम कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया एवं प्रथम परेड कमाण्डर रिक्रूट आरक्षी दीपक कुमार, द्वितीय परेड कमाण्डर रिक्रूट आरक्षी अन्शुल यादव व तृतीय परेड कमाण्डर रिक्रूट आरक्षी हर्षित भदौरिया को भी मूमेन्टो प्रदान किया गया, इसके अलावा उ0नि0अध्यापक, आई0टी0आई0 व पी0टी0आई0 आदि को भी सम्मानित किया। समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया।
समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























