
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल ने खेल संगम एथलेटिक-2026 प्रतियोगिता में किया दमदार प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड रोड पर स्थित निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल ने जे एम एस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित अंतरस्कूलीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल संगम 2026 मे बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 24 विद्यालयों के लगभग 350 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता में 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक जैसी कई एथलेटिक स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। विद्यालय के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। जिससे मैदान में रोमांचक माहौल बना रहा।
छात्रों ने दौड़ में तेज गति और उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया, वहीं लंबी कूद और ऊँची कूद में भी प्रतिभागियों ने अपने कौशल से सभी को प्रभावित करते हुए एस ए इंटरनेशनल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि” इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को खेलों में निरंतर भाग लेने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।”
प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने विद्यालय के खेल शिक्षक सचिन रावत एवं शिक्षिका डॉली तोमर का पूर्ण सहयोग रहा।

मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























