
पिलखुवा: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक विवाहिता kaका शव फंदे से लटका मिला जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला रविवार की सुबह का है जब 24 वर्षीय संगीता पत्नी शुभम तोमर का शव मकान में कमरे में फंदे से लटका मिला। संगीता की शादी 2020 में हुई थी जो धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला तिवारी की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मृतका का 6 महीने का बच्चा है। रविवार की सुबह जैसे ही शुभम ने अपनी पत्नी का शव फंदे से लटका देखा तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























