
पिलखुवा: फ्लाईओवर पर भयंकर जाम लगने से लोग परेशान
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद के पिलखुवा शहर में फ्लाईओवर पर बीती रात भीषण जाम लग गया जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान क्षेत्रवासियों को जाम में फंसना पड़ा जिससे वाहनों के पहिएं थम गए। आपको बता दें कि सड़क पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के साथ-साथ अतिक्रमण जाम का मुख्य कारण है लेकिन दुकानदार मानने को तैयार नहीं है। जो बार-बार अतिक्रमण करते हैं। वहीं सड़क पर कुछ लोग अवैध रूप से वाहन खड़े कर देते हैं। ऐसे में जाम की समस्या पैदा हो जाती है और दो मिनट की दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं। फ्लाईओवर की यह वीडियो बताने के लिए काफी है कि क्षेत्रवासी किस तरह परेशान है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















