
मकान से सांप और उसके अंडे मिलने पर हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में सुंदर के मकान में एक सांप निकल आया जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने सांप को पकड़ा। इस दौरान अंडे भी बरामद हुए। टीम ने नियमों के अनुसार इन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखवा दिया।
मामला गुरुवार का है जब सुंदर के मकान में करीब 4 फीट लंबा सांप देख लोगों के होश उड़ गए जिन्होंने तुरंत वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ा। इस दौरान सांप के अंडे भी टीम को बरामद हुए जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























