
👁 29 views Views
पेय पदार्थ का नमूना लेकर जांच को भेजा, गंदगी मिलने पर दिया नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हापुड़ की मोदीनगर रोड और तगासराय में छापामार कार्रवाई की। पेय पदार्थ के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए। रिपोर्ट आने पर आगे की जाएगी। इसी के साथ मोदीनगर रोड पर बंसल ट्रेडर्स के यहां गंदगी मिलने पर दुकान के संचालक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शासन द्वारा मिले निर्देशों के आधार पर पेय पदार्थो का क्वालिटी चेक किया जा रहा है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























