
मां चामुंडा देवी मंदिर में चोरी का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर में एक युवक ने मां चामुंडा देवी मंदिर में चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक के पास मंदिर के गल्ले और कमरे के समान के साथ छेड़छाड़ के साक्षय भी मिले हैं जिसके बाद मामले की जांच जारी है।
मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है जब एक संदिग्ध युवक मां चामुंडा देवी मंदिर के परिसर में घुस आया जहां उसने दान पात्र तोड़ने और कमरे में रखे कीमती सामान समेत एलइडी टीवी आदि चोरी करने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोग शोर सुनकर जाग उठे जिसके बाद उन्होंने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























