
बाल विकास परियोजना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दफ्तर पर ताला और स्टाफ मिला गायब
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जिला कार्यक्रम अधिकारी जनपद हापुड़ ने मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय बंद पाया गया तथा समस्त कार्यालय स्टाफ अनुपस्थित रहा। पूर्वाह्न 10ः10 बजे श्रीमती संतोष, सहायिका (आंगनबाड़ी केंद्र असौड़ा) कार्यालय पहुंचीं, जिनके द्वारा अवगत कराया गया कि वह कार्यालय में साफ-सफाई का कार्य करती हैं। उनके द्वारा ही कार्यालय खोला गया। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका उपलब्ध नहीं पाई गई।
इसके पश्चात पूर्वाह्न 10ः20 बजे सुश्री दिव्या तथा 10ः35 बजे श्रीमती शीलू, मुख्य सेविका कार्यालय में उपस्थित हुईं, जिनके द्वारा अलमारी खोलकर उपस्थिति पंजिका उपलब्ध कराई गई। अवलोकन में पाया गया कि श्रीमती रंजना, मुख्य सेविका दिनांक 09.04.2026 से चिकित्सा अवकाश पर हैं, जबकि सुश्री श्वेता, मुख्य सेविका 15 अप्रैल-2026 से अनुपस्थित हैं।
उपस्थित मुख्य सेविकाओं ने बताया कि अन्य मुख्य सेविकाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के भ्रमण पर गई हुई हैं। किन्तु भ्रमण पंजिका एवं संबंधित अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नहीं पाए गए। अलमीरा की चावी सुश्री अन्नू, मुख्य सेविका के पास होना बताते हुये अन्य अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गये।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि एक मुख्य सेविका सुश्री स्नेहलता द्वारा उपस्थिति पंजिका में -21.04.2026 को जिला कार्यक्रम कार्यालय हापुड़ में उपस्थित होने का अंकिन किया गया किन्तु वह जिला कार्यक्रम कार्यालय में उपस्थित नही थी, जो गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है।
अधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार की अनियमितताएं किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। संबंधित मुख्य सेविकाओं से 02 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


























