
👁 10 views Views
बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, पीड़िता हुई बेहोश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरा में बच्चों के बीच हुए विवाद में चार आरोपियों ने एक महिला से गाली गलौज कर मारपीट की। इस दौरान महिला बेहोश हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चैनापुरी तीन टावर के पास गली की रहने वाली तमन्ना ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को दोपहर करीब 2:00 बजे मोहल्ले के बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद मोहल्ले के अमजद, कलवा, जन्नत व गुलफाम ने मिलकर गाली-गलौज की और उसकी पिटाई कर दी जिससे महिला बेहोश हो गई। साथ ही हत्या की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























