
👁 18 views Views
राहगीरों को रोककर रुपए लेकर दांव लगाने वाले दो सटोरिए दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टा संचालित कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों कच्चे रास्ते के पास खड़े होकर राहगीरों को रोक कर उनसे रुपए लेकर दांव लगा रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच की और दोनों को दबोच लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुष्टि के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम गांव खेड़ा के देवेंद्र व सुमित बताया है। पुलिस ने आरोपियों से सट्टे से संबंधित गत्ता, पेन, नकदी बरामद की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























