
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन जिला हापुड़ के सभागार में सोमवार को भगवान श्री परशुराम जी की जयंती का कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर बार रूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण व्याप्त रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हापुड़ बार के वरिष्ठ सुशील चंद शर्मा एवं दिनेश चंद त्यागी ने की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नवादा एवं सचिव रवि कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन एवं उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि परशुराम जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि शक्ति का उपयोग सदैव सत्य, न्याय और बुराई के अंत के लिए करना चाहिए तथा समाज के कल्याण हेतु कार्य करना चाहिए। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
इस अवसर पर हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार वयक्त किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे, जिनमें नरेंद्र शर्मा, विकास कुमार त्यागी, अंकुर शर्मा, पूर्व सचिव वीरेंद्र सैनी, संजय कंसल, राधे श्याम शर्मा, मुकेश त्यागी, राजेंद्र त्यागी, राजकुमार शर्मा, सुधांशु तिवारी, अक्षय गुप्ता, वैभव यादव, जितेंद्र चौधरी, अजय सैनी, सौरभ गौड़, योगेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























