
इंस्पेक्टर ने की दिव्यांग की मदद, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का सराहनीय कार्य सुर्खियों में हैं। उन्होंने ई-रिक्शा का इंतजार कर रहे दिव्यांग की मदद की। ई-रिक्शा रुकवा कर उसमें दिव्यांग को बैठाया और अपने पास से पैसे भी दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रविवार की रात देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार हापुड़ में व्यवस्था और नियमों का पालन करने में पुलिस बल के साथ लगे थे। तभी उनकी नजर एक दिव्यांग पर पड़ी जिसका एक पैर और एक हाथ कटा हुआ था। दिव्यांग को देख उन्होंने तुरंत एक ई-रिक्शा को रुकवाया और उसमें दिव्यांग को बैठाया। उसकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा चालक को पैसे भी दिए। यह वीडियो वायरल हो रही जिसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























