
आम के एक दर्जन हरे पेड़ काटने पर दो पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुराना में बिना अनुमति आम के हरे पेड़ों का अवैध कटान करने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार और खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में वन दरोगा सोनू कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल को उन्हें मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि गांव कुराना में रात के समय आमिर के खेत में खड़े आम के हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है। जांच के दौरान घटनास्थल पर 12 पेड़ों के कटान के साक्ष्य मिले। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग की तहरीर के आधार पर आरोपी ठेकेदार इकबाल और खेत मालिक आमिर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























