
पुलिस ने सड़क पर बेवजह घूमने वालों से पूछा कारण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद हापुड के थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों व महिला सुरक्षा दल द्वारा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों/शोहदों की चैकिंग की और संदिग्ध नौजवानो से कडी पूछताछ की।
नारी सुरक्षा,नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के थानों की एण्टीरोमियों टीमों व महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव,कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चैकिंग कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी कि यदि कोई हरकत की तो बख्शे नही जाओगे।पुलिस ने संदिग्ध के नाम पते भी एक रजिस्टर में दर्ज किए ताकि जरूरत पड़ने पर संदिग्ध को खोजा जा सके।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926






















