
अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर मांगी 3 लाख की रंगदारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने के मामले में तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार 6 जनवरी को गांव के एक व्यक्ति ने गांव के ही सुहेल पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से उसका भाई वसीम उर्फ पप्पू लगातार पीड़ित परिवार पर केस वापसी का दबाव बना रहा था। आरोपी की जमानत जिला न्यायालय से भी खारिज है। आरोप है कि 14 अप्रैल को वसीम उर्फ पप्पू अपने साथी के साथ हथियारों संघ पीड़ित के पास पहुंचा और कहा कि उसके पास उसकी पुत्री के वीडियो है। आरोपी ने ₹3 लाख की रंगदारी मांगी। 15 अप्रैल को साथी के साथ पहुंचकर एक लाख रूपए लेकर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























