
स्कूल के खिलाफ मिली शिकायत पर जांच को पहुंची डीआईओएस
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में संचालित एक स्कूल की शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर श्वेता पुठिया शुक्रवार को जांच के लिए स्कूल पहुंची। मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के रजिस्ट्रार राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय को पत्र लिखा था जिसके बाद डीआईओएस जांच के लिए स्कूल पहुंची।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र के अनुसार पिलखुवा के रहने वाले एक अभिभावक ने बताया कि उसके दो बच्चे विद्यालय में कक्षा यूकेजी में पढ़ते हैं। बच्चों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बताया जाता है कि फीस से अलग कुछ अन्य शुल्क की मांग की जा रही है। उसके बाद ही बच्चों को समान शिक्षा व गृह कार्य प्रदान किया जाएगा। ऐसे में अभिभावक ने मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर डीआईओएस जांच करने के लिए शुक्रवार को स्कूल पहुंची।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























