जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार देर रात जिला प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जनपद में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस सामने आया है। यह मामला जनपद हापुड़ के गांव कुराना का है जो कि हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित है। बताया जा रहा है कोरोना का यह मरीज हाई रिस्क के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। (ehapurnews.com)
आज कुराना के चार मामले आए सामने:
आपको बता दें इस मामले के मिलने से पहले शुक्रवार दोपहर जिले में कोरोना के सात पॉजिटिव मामले सामने आए थे जिसमें से तीन कुराना के थे। शुक्रवार रात यह नया मामला मिलने के बाद संख्या बढ़कर चार हो गई है। फिलहाल जिले में केरोना एक्टिव केसों की संख्या 24 से बढ़कर 25 हो चुकी है। जनपद में कोरोना के अबतक कुल 34 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 9 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। (ehapurnews.com)






























