
नवविवाहिता का शव मिलने से परिजनों में मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना क्षेत्र के गांव कंदोला में मंगलवार को 25 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला जिससे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक विवाहिता की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
मामला मंगलवार का है जब एक नवविवाहिता का शवघर में फंदे से लटका मिला जिसे देखकर परिजनों की चीख निकल गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























