वन्य जीव संस्थान की प्रतियोगिता में गढ़ की मिनाक्षी भूषण तृतीय










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):विश्व प्रवासी पक्षी दिवस वर्ल्ड माइग्रेटरी बर्ड डे के उपलक्ष्य में भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के द्वारा एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें पूरे देश से 3 लोगों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया।इस प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गढ़मुक्तेश्वर की मीनाक्षी भूषण ने भाग लिया और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बता दें कि श्रीमती मीनाक्षी भूषण के पति श्री भारत भूषण गर्ग प्रख्यात पर्यावरणविद्, टाइगर गार्जियन, डॉल्फिन गार्जियन एवं गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित हैं उनके द्वारा इस समय नीम नदी संरक्षण अभियान के संयोजक के नाते एक विशेष अभियान चलाया हुआ है जिसमें नीम नदी को पुनर्जीवित किया जा रहा है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं प्रवासी पक्षी दिवस 8 मई 2021 से संबंधित अनेकों प्रश्न पूछे गए थे। जिनका समय से उत्तर देकर मीनाक्षी भूषण ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के राहिल खान, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संजीव यादव, शाहनवाज खान, वन विभाग के रेंजर गढ़मुक्तेश्वर मोहन सिंह बिष्ट, वन दरोगा गौरव गर्ग एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी वन विभाग ममित राणा ने शुभकामनाएं दी हैं।

हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229







Related Posts

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

🔊 Listen to this चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियानहापुड सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रदेश सरकार ने चिन्ता व्यक्त करते…

Read more

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

🔊 Listen to this श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षाहापुड, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कलयाण बोर्ड लखनऊ के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
error: Content is protected !!