
युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट से एक युवक युवती को बहला-फुसला कर ले गया। छोटी बहन के सामने बड़ी बहन का अपहरण कर बाइक पर बैठाकर ले गया। गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल मुरादाबाद की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के यहां जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में रहने आई थी। उसका परिचित युवक उसकी बड़ी बेटी को छोटी बेटी के सामने अपहरण कर बाइक पर बैठाकर ले गया। उसके बाद तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010


























