
बुलेट से पटाखा छोड़ने पर कोतवाल ने की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहा पर बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं लेकिन इसी बीच कुछ लोग स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे।एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल लेकर भीड़ के बीच पहुंच गया और बुलेट के साइलेंसर से तेज आवाज में पटाखे छोड़ने लगा। आसपास मौजूद पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। इसके बाद हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत बाइक की चाबी निकाली और युवकों को ऐसा करने से मना किया। इस दौरान युवकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया।
मंगलवार को हापुड़ के अंबेडकर तिराहा पर बड़ी संख्या में लोग बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए पहुंचे। इसी बीच कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रतिमा स्थल के पास पहुंचे और बुलेट से जमकर पटाखे छोड़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने ऐसा न करने की हिदायत और कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788



























