
हापुड़ के कांग्रेसियों ने डा.अम्बेडकर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रध्दासुमन अर्पित किए
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के कांग्रेसियों ने मंगलवार को बाबा साहब डा.अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने- अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के आर्दशों को जीवन में उतरेंगे।हापुड कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के कार्यालय पर एकत्रित हुए और हाथों में जय भीम और तिरंगा झंडा लेकर मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचे,जहां उन्होंने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा अंबेडकर प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने लोगों पर पुष्प वर्षा की और लड्डू वितरित किए।
हापुड के कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि संविधान की रचना करने वाले बाबा साहब को मेरा कोटि कोटि नमन। आज पूरा विश्व बाबा साहब की जयंती को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
एससी एसटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक मोघे ने भी अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर लोगों को लड्डू बांटे।
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा है कि आज पूरा विश्व उस महामानव को याद कर रहा है जिसने लोगों को कानून का अधिकार दिया और शिक्षा का महत्व समझाया।
सेवादल यंग ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष संदीप कुमार ने अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष हापुड़ इरफान अहमद और पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, नवरत्न त्यागी, डॉक्टर वी सी शर्मा, रामप्रसाद जाटव, दीपक मोघे, मानवी सिंह, अरुण वर्मा, मनीष त्यागी, कपिल शर्मा,रघुवीर सिंह, आई सी शर्मा, नरेश भाटी, सुशील शास्त्री, गौरव गर्ग, एडवोकेट फुरकान, कुंवर मजहर खान, सविता गौतम, पूर्व सभासद एजाज अहमद, गुलफाम कुरैशी, लोकपाल सागर, पूरन मल आनंद, आदेश शर्मा, रईस अन्नू, दिव्यांशु चतुर्वेदी, खुशनूद अली, राजेंद्र कुमार, दीपक कुमार, हरीश गर्ग, आमिर मलिक, सुनील, अंशुल गौतम, संजय, रवींद्र, विपिन, सुरेंद्र सिंह, विनोद कर्दम, विनोद जाटव, प्रेम कुमार, जस्सा सिंह, जितेंद्र सिंह, गोपाल भारती, सचिन कुमार, अनूप कर्दम, कुसुम लता, आरती, वंशिका, संजय छाबड़ा, रजत त्यागी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867


























