
भारी भीड़ के बीच युवकों ने ट्रैक्टर से किया स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के अंबेडकर तिराहा पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए जो बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले रहे थे। इसी बीच कुछ युवक भीड़ के बीच में ट्रैक्टर लेकर घुस गए और पुलिस के सामने ही स्टंट करने लगे। ट्रैक्टर चालक ने इस दौरान लोगों की भारी भीड़ के बीच खुलेआम जमकर स्टंट किया और नियमों की धज्जियां उड़ाई। ट्रैक्टर को तेज गति से गोल-गोल दौड़ाया जिसकी वजह से आसपास मौजूद लोगों लोगों ने नाराजगी जताई। पुलिस के सामने ही जमकर स्टंट किया गया और अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डाला गया।
मामला मंगलवार का है जब बड़ी संख्या में लोग बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए हापुड़ के मेरठ तिराहा पर पहुंचे। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए यातायात पुलिस तथा स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ था। तभी कुछ युवक बाबा साहेब की प्रतिमा के पास ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए जिन्होंने खुलेआम जमकर स्टंट किया। ऐसे में यदि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाबा साहब की प्रतिमा पर उन्हें नमन करने पहुंचे लोग हादसे का शिकार हो सकते थे। इस तरह की हरकत से लोगों में बेहद नाराजगी है। मामले से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627


























