
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में सोमवार को गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस दौरान 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह से किसानों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। किसानों ने भी कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार किसान इकबाल पुत्र महफूज, सलीम पुत्र महफूज, गुलफाम पुत्र इलियास और तौसीफ पुत्र फकीरा की गेहूं की फसल में किसी कारण आग लग गई। आग लगने से गांव में हाहाकार मच गया। आंख की लपटे देख किसानों के होश उड़ गए। इसके बाद किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। वहीं किसानों ने ट्रैक्टर से खेतों की जुताई की और इस आग को आगे बढ़ने से रोका। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586


























