
कूड़े में आग लगाने से इलाका प्रदूषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित चितौली मार्ग कट के पास कूड़े में आग लगाने का मामला सामने आया है जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। कूड़े में आग लगने से इलाका प्रदूषित हो गया जिससे वातावरण में धुआं फैल गया। इस दौरान लोगों को गले में खराश और आंखों में जलन की शिकायत होने लगी। कूड़े में आग लगने से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मामले में लापरवाहों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है जब बुलंदशहर रोड से चितौली मंदिर जाने वाले रास्ते पर किसी ने कूड़े में आग लगा दी। आग लगने से काला धुआं उठने लगा और हवा भी जहरीली हो गई। ऐसे में राहगीरों और क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























