हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पंचायत हापुड़ के वार्ड नंबर 5 से सदस्य श्रीमती रेखा हूँण (नागर) ने बसपा छोड़ कर शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ ने बताया कि भाजपा में गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के वार्ड नंबर 5 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा हूँण(नागर) ने अपने पति प्रमोद नागर व समर्थकों के साथ शनिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल,जिला अध्यक्ष उमेश राणा, हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती,गढ़ विधायक कमल मलिक ,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रफुल्ल सारस्वत, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती रेखा ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अब वह एक जनप्रतिनिधि के रूप में है उनका यह दायित्व बनता है कि अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे ऐसा उनका सतत प्रयास रहना चाहिए। जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि पार्टी में श्रीमती रेखा व उनके प्रति प्रमोद नागर का भाजपा में शामिल होने पर सभी समर्थकों का स्वागत है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की दृष्टि से संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके साथ हैं। उनके आने से सभी का मनोबल बढ़ा है वह भी पार्टी के लिए एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगी। ऐसा उन्हें विश्वास है सभी को संबोधित करते हुए श्रीमती रेखा ने कहा कि मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि मैं एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह पार्टी का शत प्रतिशत कार्य करूंगी और क्योंकि अब जनता ने मुझे एक जनप्रतिनिधि में चुना है अतः में जनता को और पार्टी कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि जिस भी कार्य के लिए जनता व कार्यकर्ताओं को मेरी आवश्यकता हो वह निसंकोच मुझसे कह सकते हैं और मैं हर संभव प्रयास करूंगी कि क्षेत्र की जनता का और कार्यकर्ताओं का सभी का कार्य निर्विघ्न को हो सके। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, यशपाल सिंह सिसोदिय, राज सुंदर तेवतिया, राजेश अधाना पूनम ,शर्मीठा, संतलेस ,कुसुम सुनीता ,मोनिका ,रीना मास्टर रविंदर विक्टर नरेंद्र चंदेला सुरेंद्र पाल भाटी अजब नागर सुंदर पाल भाटी, अशोक ,धर्मेंद्र , ललित ,ओम नागर,कार्तिकेय, आधार नागर आदि समर्थक उपस्थित थे।





























