👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी पर पुलिस बैरिकेड लगाकर ज़बरदस्त चैकिंग अभियान चलाया। थाना देहात प्रभारी उत्तम सिंह राठौर और भीम नगर चौकी इंचार्ज वासुदेव सिंह ने पुलिस बल के साथ लॉकडाउन में बेवजह निकले लोगों को वापस लौटाया।
लॉकडाउन का पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस ने लोगों के बेवजह घर से न निकलने की चेतावनी दी और वैलिड पास और कारण जानने के बाद ही पुलिस ने लोगों को जाने दिया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और ऑनलाइन चालान किए।
*एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:*






























