
बिजली का तार टूटने से किसान की फसल जलकर राख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकड़ोली में सोमवार को बिजली का लोहे का तार गल कर किसान के खेत में गिर गया जिससे करीब पौन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान किसान का करीब सात से आठ हजार रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि एक ट्यूबवेल पर लोहे के तार से बिजली की सप्लाई हो रही है जो टूट कर गिर गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
पीड़ित किसान सुरेंद्र सिंह निवासी गांव अकड़ोली ने बताया कि उनके खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। सोमवार को बिजली का तार गलकर टूट गया जिसकी वजह से करीब पौन बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने इस दौरान बिजली विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। किसान का कहना है कि पहले भी दो बार आग लग चुकी है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926

























