
महिला ने तीन बच्चों संग गंगा में किया आत्महत्या का प्रयास
हापुड़, सीमन/ मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंची एक महिला ने अपने तीन बच्चों संग गंगा में आत्महत्या का प्रयास किया। आसपास मौजूद नाविकों व मल्लाहों ने तुरंत महिला और उसके बच्चों को बाहर निकाला। बाहर निकलते ही बच्चे व महिला की हालत बिगड़ गई जिन्हें उल्टी, पेट में दर्द, चक्कर की शिकायत होने लगी। ऐसे में चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव तुरंत पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों को अस्पताल में भर्ती कराया है जिन्हें रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला सोमवार का है जब जनपद बरेली की रहने वाली एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ ब्रजघाट पहुंची और उसने बच्चों के साथ गंगा में आत्महत्या का प्रयास किया। आसपास मौजूद नाविकों व गोताखोरों की नजर बच्चों व महिला पर पड़ी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और चारों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला घरेलू विवाद से परेशान है जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। बच्चों ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें एक दवाई पिलाई थी जिसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल चारों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























