
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव महमदपुर स्थित श्मशान घाट में जलते हुई चिता से चिलम भरने के मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस ने हिदायत दी है कि भविष्य में ऐसी हरकत ना करें। आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिए।
गांव महमूदपुर की 75 वर्षीय मुन्नी देवी का शुक्रवार को देहांत हो गया था जिसके बाद परिजनों ने महमदपुर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया। शव को मुखाग्नी देने के बाद सभी वहां से घर लौट गए। इसी बीच गांव का अभिषेक, विनीत, आरिफ व मोईन वहां हुक्का लेकर पहुंच गए जिन्होंने चिता की आग से चिलम भरनी शुरू कर दी। ऐसे में लोगों ने इसे मर्यादा का उल्लंघन बताया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पिलखुवा क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096

























