हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): श्रीनगर सुधार समिति हापुड़ द्वारा शनिवार को एक वर्चुअल ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की जिसमें श्रीनगर कॉलोनी के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।साथ ही मीटिंग में मुख्य रूप से डॉ पराग शर्मा, डॉक्टर दिनेश मोहन और डॉक्टर विक्रांत बंसल शामिल हुए।
मीटिंग में श्रीनगर सुधार समिति की एक टीम गठित की गई जिसमें नगर वासियों के लिए मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीजन मीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और आपातकालीन स्थिति में दवाइयां मुहैया कराने की बात की गई। डॉ पराग शर्मा ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा की शुरुआती सर्दी, जुखाम, खांसी से घबराए नहीं और मॉनिटर करें कि किस तरीके की बीमारी है । कुछ जांच अपनी तरफ से कराएं जिससे कोरोना की पुष्टि हो सके जैसे की CBC, CRP, D-dimer शामिल है। डॉक्टर पराग ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव रिकवरी के बाद नेगेटिव रिपोर्ट से 7 से 10 दिन तक अपना बुखार मॉनिटर करते रहें और उसे हल्के में न लें क्योंकि उसमें भी इम्यूनिटी वीक रहती है। दिनेश मोहन ने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें और वैक्सीन जरूर लगवाएं, नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद 6 से 8 हफ्ते बाद आप दोबारा वैक्सीन लगवा सकते हैं। श्रीनगर सुधार समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा की कोरोना काल में डॉक्टरों पर भरोसा बनाए रखें ।श्रीनगर सुधार समिति संस्थापक सुमित अग्रवाल ने कहा कि हालात बहुत बुरे हैं और लोग घरों में ही रहे, सुरक्षित रहें और घर से बाहर न निकले, बहुत ही जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाएं।
आरोग्य हॉस्पिटल डॉ पराग शर्मा ने श्री नगर सुधार समिति और हापुड़ की जनता से अपील की कि आप व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इमरजेंसी में उनसे निशुल्क बातचीत कर सकते हैं और वह समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे।आज की मीटिंग में जो लोग उपस्थित थे वह थे मोहित शर्मा, कपिल साहनी, रविंदर , नरेंद्र माहेश्वरी , मुदित, सचिन चौधरी, नरेश शर्मा, सन्दीप भटनागर सुमित मित्तल आदि उपस्थित थे।






















