
रिलायंस बायो गैस प्लांट में रखे पराली के ढ़ेर में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चितौली रोड पर स्थित रिलायंस बायो प्लांट में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। वहां मौजूद लोग यहां-वहां भागने लगे। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि प्लांट की पिछले हिस्से में रखी पराली के बड़े ढ़ेर में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसे काबू में कर लिया गया।
पराली में लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता था। मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया और इसे बढ़ने से रोका। समय पर आग पर काबू पा लिया गया जिससे सभी ने राहत की सांस ली है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846



























