
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने शनिवार को एक उप निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और दो आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। यह प्रकरण यूपी पुलिस की सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर युवक द्वारा रील बनाने से जुड़ा है। एसपी ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और चारों को लाइन हाजिर कर दिया है।हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर थाने में तैनात दरोगा चिंकू सैनी, मुख्य आरक्षी पवन कुमार, आरक्षी पंकज, आरक्षी अंकित यादव को लाइन हाजिर कर दिया जिससे पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मची हुई है।बताया जा रहा है कि जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात हाईवे 8 गाड़ी के बोनट पर बैठकर एक युवक ने रील बनाई थी। ऐसे में लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों द्वारा मामले में लापरवाही व उदासीनता बरतने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।


























