
अंबेडकर जयंती के चलते चौराहे पर पत्थरों की तोप से किया सौंदर्यकरण
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को देखते हुए मुख्य चौराहे पर स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास विशेष रूप से सफाई की गई। साथ ही डिवाइडर पर पत्थरों की तोप भी रखी गई है। इस सजावट को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी जिसको लेकर विशेष रूप से तैयारी की जा रही हैं। प्रतिमा और प्रतिमा स्थल को साफ कर सौंदर्य करण किया जा रहा है। ऐसे में बाबूगढ़ में विशेष रूप से तैयारी की जा रही है। प्रतिमा स्थल को साफ करने के साथ-साथ सौंदर्यकरण पर भी जोर दिया जा रहा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























