
असामाजिक तत्वों के जमावड़े से लोग परेशान
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): कुछ लोग एकत्र होकर शुक्रवार को जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पहुंचे और थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि पिलखुवा में चंडी मंदिर के पीछे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिसकी वजह से बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। आने वाली बहन-बेटियां, महिलाएं असहज महसूस करती हैं। लोगों की मांग है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
थाने पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की शह पर गलत कार्य किया जाता है जिसकी वजह से माहौल खराब हो रहा है। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करें जिससे लोग सुरक्षित महसूस करें। इस दौरान मनोज तोमर, नरेश कुमार सैनी आदि ने ज्ञापन सोपा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























