
16 साल की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्थित एक गांव में करीब दो महीने पहले 16 साल की नाबालिक किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस अब इस प्रकरण को वैज्ञानिक तरीके से और मजबूत करने के लिए साक्ष्य एकत्र कर रही है जिसके चलते दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट करने की तैयारी की जा रही है।
ज्ञात हो कि दो महीने पहले नाबालिक किशोरी ने पीएचसी में बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने परिजनों को नोटिस भेज कर कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी थी जिसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी के जीजा और उसके एक साथी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अब आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























