
अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का हापुड में स्वागत
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मेरठ जनपद के ग्राम अजराडा में हजरत अब्दुल्ला मुगीसी के आवास पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इससे पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी व शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने बुलंदशहर रोड स्थित बाईपास पर सैकड़ो कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात कांग्रेस जन ग्राम अजराना में हजरत अब्दुल्ला मुगीसी के आवास पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पीड़ित परिवार को धैर्य बनाए रखने व परिवार के साथ दुख की घड़ी में साथ रहने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि दुख की घड़ी में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान समस्त कांग्रेस जनों ने हजरत अब्दुल्ला मुगीसी जी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर अपने-अपने से श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला कोषाध्यक्ष सुशील शास्त्री, जिला महासचिव कपिल शर्मा, जिला महासचिव व प्रभारी गौरव गर्ग, शहर उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मुकीम खान, शादाब सैफी, राजकुमार जौहरी, इकबाल प्रधान, खुशनूड अली, जलज तेवतिया, संदीप कुमार, रईस अन्नू, अफजाल आढ़ती, जस्सा सिंह, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक मोघे, कादिर अली, यूसुफ खान, हाजी अब्दुल गनी, वसीम अकरम, फुरकान कुरैशी, डॉक्टर ईरशाद, निसार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096



























