
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) एकलव्य सिंह सहारा द्वारा गुरुवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक स्थल पर किसान बड़ी संख्या में एकत्र हुए। एडीएम संदीप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और उपस्थित किसानों से संवाद किया।
इस दौरान एडीएम संदीप सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि धौलाना क्षेत्र के सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है तथा किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश सचिव उदयवीर सिंह मुख्य, युवा प्रदेश कोऑर्डिनेटर फरहीम तोमर, मंडल महासचिव भवेंद्र शिशोदिया, मंडल सचिव ललित चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष मनेंद्र मसंद, जिला सचिव शेखर चौधरी विनोद धारीवाल, शाहरुख प्रधान, पपेंद्र चौधरी, रिंकू प्रधान, सुनील टाइगर, अखिल चौधरी, भानु सिद्धू, उज्वल सिरोही, आकाश चौधरी, मुनेश पाल, वकील मलिक, हनी जाटव आदि उपस्थित रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464



























