
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना के वायु सेना एंक्लेव में बुधवार को एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
आपको बता दें कि 45 वर्षीय मुकेश वायु सेना एंक्लेव में अपने पांच बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे। बुधवार की दोपहर को उनके परिवार के कुछ लोगों से विवाद हो गया जिसके बाद मुकेश कमरे में गए और वहां गेहूं में रखी सल्फास की गोली का सेवन कर लिया। कुछ देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद घबराकर कमरे से बाहर आए। परिजन तुरंत उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें पिलखुवा रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























