
शिक्षा चौपाल में शिक्षकों का सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के उच्च प्राथमिक विद्यालय जखेड़ा रहमतपुर ब्लॉक सिंभावली में गुरुवार को नोडल शिक्षक संकुल उम्मेद अली द्वारा शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जखेड़ा न्याय पंचायत के सभी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। समारोह के मुख्य अतिथि केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक अनेन्द्र सिंह रहे। समारोह में न्याय पंचायत के सभी निपुण बच्चों को तथा शिक्षकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथिगण शीशपाल सिंह, पंकज कुमार सिंह, मोहम्मद हारून एवं अनेन्द्र सिंह को मोमेंटो एवं शाल देकर कर सम्मानित किया गया। समारोह में जखेड़ा के ग्राम प्रधान सुरेश चंद, ओम दत्त शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा, मांगेराम, रीना सिरोही, निशा, हरि ओम, कुलदीप त्यागी, अर्चना जैन, उपमा राय, वर्षा परमार, सरिता कुमारी, राशिद हुसैन, नरेश झा, सुशील कुमार, हर्ष शर्मा आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























