
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली की मढेया में बाथरूम में नहाने गए नौ साल के बच्चे की पानी की रोड से करंट लगने से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। गांव बदनौली की मढेया निवासी राज किशोर ने बताया कि वह मजदूरी करता है जिसका बेटा बंटी कक्षा 4 में पढ़ता था। बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे उनका बेटा बंटी बाथरूम में नहाने के लिए गया था। मौसम ठंडा होने के कारण उन्होंने पानी गर्म करने वाली रोड भी लगाई हुई थी। पुत्र ने नहाने का प्रयास किया था। उसे जोरदार करंट लगा। आधे घंटे तक पुत्र के ना आने पर उन्हें चिंता होने लगी। उन्होंने बाथरूम में जाकर देखा तो पुत्र का का सिर बाल्टी में था और बेहोशी की हालत में पड़ा था। वह पुत्र को एक चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे जिसे रेफर कर दिया। गढ़ रोड पर स्थित अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में मातम पसर गया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



























