
गाजियाबाद में सड़क हादसे में हापुड़ जनपद निवासी महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम हाफिजपुर निवासी 49 वर्षीय सुमन देवी की सोमवार को गाजियाबाद के सिहानी थाना क्षेत्र के पुराने बस अड्डे के सामने केंटर की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से कैंटर चालक फरार हो गया। मामले की जांच जारी है।
गाजियाबाद के पुराना बस अड्डे के सामने जीटी रोड पर यह हादसा हुआ। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि अंकित कुमार और उनकी मां सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दवाई लेकर हापुड़ के लिए निकले। जैसे ही वह जीटी रोड पर स्थित पुराने बस अड्डे के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो केंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुमन देवी का सिर सड़क पर जा लगा। अंकित कुमार ने हेलमेट लगाया था जिससे उन्हें मामूली रूप से चोट आई है। पुलिस ने आकाश की तहरीर पर केंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों में सुमन देवी की मौत से कोहराम मचा है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600



























