
👁 20 views Views
करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गजालपुर में चारा काटने वाली मशीन से करंट लगने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला शकुंतला देवी की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में महिला का ब्रजघाट में अंतिम संस्कार किया गया।
शकुंतला देवी मंगलवार की दोपहर चारा काटने वाली मशीन से चारा काट रही थी। तभी मशीन से जोरदार करंट लगा। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। परिजनों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



























