
फर्जी सर्टिफिकेट के साथ भेजा सऊदी अरब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
जनपद गाजियाबाद के रहने वाले अकरम ने बताया कि उसकी मुलाकात सितंबर 2025 में सिंभावली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी जिसने उसे सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और करीब डेढ़ लाख रुपए ले लिए। अकरम का आरोप है कि युवक ने उसे फर्जी वीजा और एक कंपनी का नियुक्ति पत्र दिखाया और 2025 दिसंबर में सऊदी भेज दिया। वहां पहुंचने पर संबंधित कंपनी में जब उसने जानकारी की तो पता चला कि उसके नाम से कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुआ है। कई महीनों तक वह परेशान हुआ और 3 अप्रैल 2026 को वापस भारत लौट आया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926


























