
हापुड़: दो दिन और बारिश की संभावना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मौसम की बिगड़ी हुई चाल से किसान बेहद परेशान है। सरसों व गेहूं की फसल काफी ज्यादा प्रभावित है। संभावना है कि दो दिन और मौसम खराब रहेगा जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल तापमान में गिरावट के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। सोमवार और मंगलवार को भी बारिश का क्रम जारी रहा। रुक-रुक कर हो रही जबरदस्त बारिश से किसान बेहद चिंतित है।
जनपद हापुड़ में सोमवार और मंगलवार को बारिश हुई जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। सर्दियों के बाद निकली तेज धूप और बढ़ते तापमान के बाद लोगों ने सर्दियों के कपड़े में उठा कर रख दिए थे लेकिन मौसम में हुए बदलाव के बाद वापस से सर्दी के कपड़े पहने हुए लोग नजर आ रहे हैं। संभावना है कि दो दिन और बारिश की संभावना है।



























