
👁 10 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान फूलगढ़ी निवासी आस मोहम्मद पुत्र साबिर के रूप में हुई है जो मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था जिसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096



























