
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की जरोठी रोड पर स्थित धर्म कांटे के पास आरा मशीन में मंगलवार की सुबह एक दिव्यांग युवक का शव पंखे से लटका मिला जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव कब्जे में लेकर से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बंटी निवासी गांव भीमपुर दोराहा जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। बंटी दिव्यांग था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि बंटी हापुड़ के जरोठी रोड मोहल्ला गीता कॉलोनी में बहन व बहनोई राजीव व उनके परिवार के साथ रहता था। राजीव आरा मशीन के पार्टनर है और बंटी वहीं काम करता था जोकि आरा मशीन के कमरे में सोता था। मंगलवार की सुबह राजीव के बच्चों ने चाय देने के लिए आरा मशीन पर पहुंचकर खिड़की से झांक कर देखा तो बंटी का शव फंदे से लटका था जिसके बाद बच्चों की चीख निकल गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























